इन जिलों में हो सकती है बारिश, यहां है बर्फबारी की संभावना

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में मौसम विभाग के द्वारा एक बार फिर से मौसम अपडेट जारी किया गया है।जिसमे मौसम विभाग ने बताया है कि कई इलाको में बारिश की संभावना जतायी है बता दे कि देहरादून में सहित आसपास में क्षेत्रों में सुबह से धूप है, लेकिन इसके बावजूद भी मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम बदलने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

आज उत्तराखंड के उत्तराकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून जिलों के पर्वतीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

जबकि शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने सात नवंबर को भी इसी तरह के मौसम रहने की संभावना व्यक्त की है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी हो सकती है। जबकि आठ से लेकर 10 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

Ad_RCHMCT