हल्द्वानी पुलिस ने चैकिंग के दौरान 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार,

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है पुलिस में एक युवक को तमंचा जिंदा कारतूस के साथ तिकोनिया स्थित चौराहे पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के पास 65 हजार की नकदी भी बरामद हुई है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम द्वारा तिकोनिया चौराहा हल्द्वानी पर प्रभावी चेकिंग करते हुए एक व्यक्ति घनश्याम सुयाल पुत्र महेश चंद्र सुयाल निवासी

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

पनियाली देवला आटा चक्की के पास कटघरिया थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 41 वर्ष को वाहन संख्या यू0के0-04एजे0-1763 ब्रेजा कार को तेज स्पीड में लाते हुये देखकर रोका गया तो वाहन में बैठे व्यक्ति घनश्याम द्वारा नशे का सेवन किया हुआ प्रतीत हुआ। जिसको संदिग्ध देखते हुये व्यक्ति/वाहन की चैकिग की गयी जिस पर घनश्याम के कब्जे से 315 बोर अवैध तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए तथा उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध 25rs में एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करने के अलावा ब्रेजा कार को सीज कर दिया गया है।पूछताछ में घनश्याम द्वारा बताया गया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता चैकिंग के दौरान घनश्याम से 65,200 रूपये नगदी बरामदगी की गयी, जिनकी पुलिस द्वारा जॉच की जा रही हैं कि उक्त नगदी कहां से आयी व कहां दी जानी थी।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, टीपी नगर चौकी प्रभारी संजीव राठौड़ , हेड कांस्टेबल अशोक जोशी ,कांस्टेबल मोहम्मद अजहर , मुजम्मिल आदि शामिल रहे।

Ad_RCHMCT