चन्द्रशेखर जोशी
पर्वतीय सभा लखनपुर, रामनगर में 36 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गोपाल दत्त जोशी, विशिष्ट अतिथि हरीश चन्द्र घिल्डियाल, सभा के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र जोशी, तथा संरक्षक चंद्रशेखर भट्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हेम चन्द्र पाण्डे, उपाध्यक्ष पूरन चन्द्र पाण्डे तथा सा0 मंत्री के0 सी0 त्रिपाठी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में गुडलक पब्लिक स्कूल, लखनपुर के छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा बग्वाल कला केन्द्र दुर्गापुरी के कलाकारों द्वारा पर्वतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति दी गई। इसी के साथ नन्ही कलाकार गायत्री रिखाड़ी के द्वारा बांसुरी पर मनमोहक प्रस्तुति दी गयी।
सम्मान समारोह में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में प्रो0 जी0 सी0 पंत, विधि क्षेत्र में दुष्यंत मैनाली, पत्रकारिता के क्षेत्र में गणेश रावत, क्रीड़ा क्षेत्र में देवेंद्र चंद्र भट्ट, साहित्यिक विधा में मितेश्वर आनंद, तकनीकी शिक्षा में डॉ0 गिरीश घुग्तियाल, अभिनय क्षेत्र में गणेश पंत, सांस्कृतिक विधा में संजय रिखाड़ी, सामाजिक विधा में एच0 सी0 घिल्डियाल, चिकित्सा विधा में डॉ0 दान सिंह गौरव, पर्यावरण विधा में मनोहर सिंह मनराल, कला विधा में महेश चन्द्र, पर्वतीय सभा विशिष्ट सेवा हेतु इन्द्र सिंह मनराल तथा उदयराज सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में निखिलेश उपाध्याय, प्रकाश पाण्डे, प्रदीप पाण्डे, एम0 आर0 जोशी, भावना भट्ट, विमला आर्या, नवीन तिवारी, जितेन्द्र बिष्ट, बी0 एस0 डंगवाल, मंजू जोशी, बीना रावत, पंकज सत्यवली, जे0 सी0 लोहनी, जगत नेगी, सोनी जोशी, हेमा जोशी, दीप्ति रावत, माया रावत,आदि उपस्थित रहे।


