547 सवाल, कड़ी सुरक्षा और डिजिटल संचालन – ऐसा होगा इस बार का विधानसभा सत्र

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में  विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार 19 अगस्त से शुरू होने जा रहे सत्र सत्र के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। सत्र पूर्व प्रस्तावित अनुसार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित होगा।

सत्र के लिए अब तक 32 विधायकों की ओर से कुल 547 प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिन्हें सत्र के दौरान सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार का कहना है कि हर सवाल का जवाब पारदर्शिता के साथ दिया जाएगा और राज्यहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में हाल ही में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी तैयारी, स्वास्थ्य सेवाएं और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस बार का सत्र NEVA (National eVidhan Application) के तहत डिजिटल रूप से संचालित होगा। इसके लिए ITDA को आवश्यक तकनीकी तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं।
सत्र के दौरान हाई-स्पीड इंटरनेट और Wi-Fi सुविधा पूरे परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी। संचार कंपनियों की सहायता से नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

विधानसभा परिसर में बिना अनुमति कोई वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा।

मंत्रियों और विधायकों की सिफारिश पर अधिकतम दो-दो आगंतुकों को ही प्रवेश पत्र दिया जाएगा।

पुलिस को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

साथ ही, बिजली, पानी और चिकित्सा सेवाएं सत्र के दौरान सुचारु रखने के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “सरकार सत्र के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारी प्राथमिकता पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित के मुद्दों पर ठोस चर्चा है।” उन्होंने विश्वास जताया कि मानसून सत्र राज्य के विकास और जनकल्याण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण साबित होगा।

Ad_RCHMCT