पत्नी को डूबते देखा और खुद कूद गया गंगा में! ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून के दौरान एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गंगा नदी के तेज बहाव में पति-पत्नी बह गए। घटना के बाद से दोनों लापता हैं और SDRF की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय पिंटू और उनकी 25 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी, जो कि मूल रूप से हाथरस (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं, ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में किराये पर रहकर दिहाड़ी मजदूरी करते थे। शुक्रवार को भी दोनों काम से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

वे त्रिवेणी घाट से होकर चंद्रेश्वर नगर की ओर बढ़ रहे थे, तभी रास्ते में चंद्रभागा नदी, जो बरसात में गंगा से मिलती है, पार करते समय हादसा हो गया। लक्ष्मी का पैर फिसला और वह बहने लगी। पत्नी को डूबता देख पिंटू ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी, लेकिन गंगा के तेज बहाव ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस और SDRF की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बैराज तक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
SDRF इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि गंगा का जलस्तर काफी ऊंचा है, जिससे राहत कार्य में काफी कठिनाई हो रही है, लेकिन टीम पूरी कोशिश में जुटी है।

त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार के अनुसार, पिंटू और लक्ष्मी ऋषिकेश में मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। उनका जीवन संघर्ष से भरा था, और अब यह हादसा परिवार के लिए बहुत बड़ा संकट बनकर आया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

प्रशासन ने इस हादसे के बाद लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान किसी भी जल स्रोत या तेज बहाव वाली नदी को पार करने की कोशिश न करें। विशेषकर चंद्रभागा और गंगा के संगम स्थल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतना जरूरी है।

Ad_RCHMCT