बच्चों की थियेटर, पेंटिंग, लेखन एवं सिनेमा की 8 दिवसीय कार्यशाला 1 जनवरी से………..

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar-रचनात्मक शिक्षक मंडल द्वारा शीतावकाश में स्कूली बच्चों के लिए थियेटर, पेंटिंग, लेखन एवं सिनेमा की 8 दिवसीय कार्यशाला 1 जनवरी से जिम कार्बेट नेशनल पार्क से सटे गांव सांवल्दे में होगी, उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक नवेंदु मठपाल ने दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

श्री मठपाल के अनुसार उपरोक्त कार्यशाला में थियेटर एक्सपर्ट के रूप में दिल्ली से प्रेम संगवारी,पेंटिंग एक्सपर्ट के रूप में कोलकाता से श्रृणयानिका दास रहेंगी, वे पिछले 14 सालों से वे पेंटिंग कर रही हैं और मिक्स्ड मीडिया, म्यूरल्स, डिजिटल आर्ट और कोलाज जैसे अलग-अलग फ़ॉर्म्स में लगातार एक्सप्लोर कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

लेखन एक्सपर्ट के रूप में एस सी इ आर टी में वरिष्ठ लेखक रहे मदन मोहन पांडे रहेंगे।

Ad_RCHMCT