दुःखद- रोडवेज बस और कार के बीच भयंकर टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां नारसन के पास एक तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने स्विफ्ट कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सापला निवासी हेमंत वशिष्ठ (पुत्र बाबूलाल), लोकेश सोनी (पुत्र बलवान), राहुल गर्ग (पुत्र सुभाष गर्ग) और कैलाश कुमार (पुत्र चंद्रासन) स्विफ्ट कार में सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। शनिवार को जैसे ही उनकी कार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, पीछे से आ रही हरियाणा डिपो की तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा 'वंदेमातरम्': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और आपातकालीन सेवा को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

हादसे में हेमंत वशिष्ठ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोकेश, राहुल और कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस 108 सेवा की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घायल की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

Ad_RCHMCT