रामनगर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां गर्जिया मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रिंगौड़ा के पास हुआ, जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान कार्तिक उपाध्याय के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों सुहैल और एक अन्य युवक के साथ बाइक से रामनगर आया था। दूसरी ओर से आ रही बाइक पर चंपावत जिले के निवासी रमेश बिष्ट सवार थे, जो ढिकुली स्थित एक रिसॉर्ट में कार्यरत हैं। रिंगौड़ा के पास दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। घायल सुहैल और दूसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

Ad_RCHMCT