श्रावण मास के उपलक्ष में श्री रामा मंदिर मैं भव्य पुष्प बंगला का हुआ आयोजन।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर के श्री रामा मंदिर मैं श्रावण मास के उपलक्ष में भव्य पुष्प बंगला का हुआ आयोजन।

भगवान शिव के अतिप्रिय श्रावण माह में “भगत शंकर के” टीम द्वारा चारों सोमवार महादेव का भव्य पुष्प बँगला श्रृंगार के संकल्प के निमित्त आज पुनः रामनगर के सबसे बड़े एवं प्राचीनतम श्री रामा मंदिर में स्थित स्वयंभू श्री रामेश्वर महादेव भगवान का लगातार श्रावण माह के चतुर्थ सोमवार को पुष्प बँगला श्रृंगार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 6 विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा, 15 जून तक शासनादेश जारी करने के निर्देश।

जिसमे महादेव श्री अमरनाथ जी बाबा बर्फानी के बर्फ से निर्मित शिवलिंग एवम गुफा तथा बर्फएवम फूलों की वर्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा तथा बाहर से आये प्रसिद्व कलाकारों द्वारा भगवान शिव के प्रसिद्ध भजनों का सूंदर गायन एवं कलाकारों द्वारा शिव तांडव ,माँ काली की भव्य झांकी की प्रस्तुति कि गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तमंचे की नोक पर लूट! स्कूटी से पीछा कर वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

एवं भारी जनसमूह की उपस्थिति से सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल शिवमय हो गया। श्री रामा मंदिर की छटा फूलों एवं बिजली की सजावट से देखते ही बन रही थी। आये शिव भक्तों ने टीम “भगत शंकर के” आयोजन की प्रशंसा की। तत्पश्चात टीम के सदस्यों द्वारा महा आरती की गयीं तथा 2500 लोगों को अन्नकूट प्रसाद वितरित की।

यह भी पढ़ें 👉  डोल आश्रम में भव्य आयोजन1100 कन्याओं का पूजन, मुख्यमंत्री ने किया माँ राजेश्वरी का अभिषेक

“भगत शंकर के” टीम द्वारा सम्पूर्ण श्रावण माह में जनता द्वारा किये गए सहयोग हेतु धन्यवाद प्रेषित किया गया।
टीम में दीपक कोठीवाल,मनीष अग्रवाल, हनी अग्रवाल,ईशान अग्रवाल,शलभ मित्तल ,राहुल अग्रवाल,तुषार अग्रवाल,ऋषि अग्रवाल,अंकित अग्रवाल,नीरज अग्रवाल, अतुल कुमार,विकास अग्रवाल ,देवेशसिंघल,अंकुर गोयल,रूपेश अग्रवाल,रुचिरअग्रवाल,पुनीत शर्मा,अंशुल मित्तल,मनु अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल आदि भक्त हैं।

Ad_RCHMCT