देहरादून-(कोरोना अपडेट) राज्य मे बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ,2 संक्रमितों की मौत,देखिये अपने जिले का हाल।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून
उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है राज्य मे आज कोरोना के 239 नए मामले सामने आए हैं, 2 कोरोना संक्रमित की आज मृत्यु हुई है।

वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1639 पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 239 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि आज 264 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज


सबसे अधिक मामले आज देहरादून जनपद में 115 ,हरिद्वार से 25, नैनीताल जिले में 40, उधमसिंह नगर मे 12, पौडी से 11 ‘ टिहरी से 01 , पिथौरागढ़ से 04 , अल्मोड़ा 05 , चमोली से 02, रुद्रप्रयाग से 01 ,उत्तरकाशी से 23 संक्रमित मिले हैं

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

राज्य में अब तक कुल 100257 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 94749 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3566 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं तथा 303 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Ad_RCHMCT