दुःखद- झुग्गी में लगी भीषण आग, तीन बच्चों की जलकर मौत

ख़बर शेयर करें -

हृदय विदारक हादसे में बुधवार को तीन मासूमों की जिंदा ‌जलकर मौत हो गई। घटना गौतम बुद्धनगर जिले के नोएडा की है। यहां एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई।

 बताया जा रहा है की गोल चक्कर के पास स्थित सेक्टर 8 में ये हादसा हुआ है। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

गौतमबुद्ध नगर के ज़िला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने कहा, कि घटना सुबह 3-4 बजे के बीच की है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

 फोरेंसिक टीम मौके पर है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि 3 बच्चियों की मृत्यु आग की चपेट में आने से हुई है। जबकि उनके उनके पिता को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। बच्चियों की मां का भी प्रारंभिक उपचार किया गया है। 

Ad_RCHMCT