तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अनियंत्रित स्कूटी ने दूसरी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

जानकारी के अनुसार गायत्री नगर, गैस गोदाम रोड निवासी रमेश चन्द्र पांडे बीती 11 अगस्त को स्कूटी संख्या यूके04ची-6684 पर सवार होकर बाजार से घर की तरफ लौट रहे थे। इस बीच विवेक विहार के पास अनियंत्रित गति से आ रही स्कूटी संख्या यूके04एबी-6738 ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि रमेश पांडे काफी दूर जा छिटके और बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

जहां उपचार के दौरान बीती शाम उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में मृतक के पुत्र विनीत ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। 

Ad_RCHMCT