दुकान से माल चोरी करते कर्मचारी और उसके साथी को रंगेहाथों दबोचा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दुकानदार ने अपने ही कर्मचारी और उसके साथी को फैब्रीकॉल का ड्रम चोरी करते दबोच लिया। जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में देवलातल्ला, गौलापार में बसेड़ा फर्नीचर व इलैक्ट्रॉनिक की दुकान चलाने वाले लछमपुर निवासी खीमराज सिंह बसेड़ा ने कहा है कि उसकी दुकान में स्वार, रामपुर निवासी असगर अली पुत्र नूर हसन कारपेंटर है। बीती शाम उसकी दुकान से फैबीकॉल का ड्रम चोरी हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान: पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विदेश मंत्री ने दिया 'Institutional Performance Award'

जब उसने आस-पास तलाश किया तो देखा कि असगर अली अपने एक अन्य साथी के साथ पड़ोस की दुकान में उक्त ड्रम को‌ छिपा रहा था। इस पर दोनों को रंगेहाथ दबोच लिया गया। पूछताछ में दूसरे चोर ने अपना नाम खान अली पुत्र सली अहमद निवासी हमीरपुर, रामपुर बताया है। दुकानदार ने दोनों चोरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। तहरीर पर पुलिस चोरों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

Ad_RCHMCT