ब्रेकिंग:-जनपद रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ से आगे मंदाकिनी ग्लेशियर में फंसा एक व्यक्ति, SDRF ने पहुँचाया सुरक्षित केदारनाथ।

ख़बर शेयर करें -

बुधवार को केदारनाथ पुलिस चौकी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि श्री केदारनाथ धाम से 06 किमी आगे एक व्यक्ति मंदाकिनी ग्लेशियर के पास फंसा हुआ है, जिसे वापिस लाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर HC सुरेंद्र सिंह नेगी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम उक्त व्यक्ति की खोजबीन हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

रेस्क्यू टीम लगभग 06 किमी पैदल मार्ग व खड़ी चढ़ाई से होते हुए उक्त व्यक्ति तक पहुँची, जिसकी स्थिति अत्यधिक खराब थी। उक्त व्यक्ति से बातचीत के दौरान ज्ञात हुआ कि उसका नाम पंकज कुमार, उम्र- 27 वर्ष व निवासी- दरभंगा, बिहार बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

बातचीत के दौरान मालूम हुआ कि वह कुछ दिन पूर्व ध्यान करने के लिए यहां आया था तथा बिना कुछ खाये पिये यही पर बैठा था। परन्तु जब उसका स्वास्थ्य खराब होने लगा तो वह चलने फिरने में भी असमर्थ हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद खाना व पीने के लिए पानी दिया गया। तत्पश्चात डंडी-कंडी के माध्यम से श्रीकेदारनाथ लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ad_RCHMCT