अंकिता भंडारी मर्डर केस अपडेट- वकीलों ने आरोपियों के केस लड़ने से किया मना

ख़बर शेयर करें -

अंकिता भंडारी मर्डर केस में उत्तराखंड की जनता मिलकर अंकिता के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने पर जुड़ी हुई है और परिजनों को इंसाफ दिलाने की गुहार लगा रही है वही इस केस में एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दें कि अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपियों की तरफ से केस लड़ रहे वकील ने मुकदमा लड़ने से इनकार कर दिया, आज आरोपी की जमानत पर सुनवाई नहीं हो पाई ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आरोपी पुलकित आर्य और अन्य का केस लड़ने से कोटद्वार के सभी वकीलों ने मना कर दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का वीकेंड ट्रैफिक प्लान: हल्द्वानी–काठगोदाम में रूट डायवर्जन और भारी वाहनों पर रोक

पुलकित आर्य के वकील ने केस ड्रॉप किया है वकील जितेंद्र रावत ने केस लड़ने से मना कर दिया है आज ACJM कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी वकील के केस ना लड़ने के बाद अब आरोपियों को जमानत नहीं मिल सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी व मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा का पूर्वानुमान |

बता दें कि आरोपियों की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर को खत्म हो रही है। कोटद्वार बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पंत ने बताया अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार के सभी वकीलों ने आरोपी पुलकित आर्य और अन्य लोगों का केस लड़ने से इनकार कर दिया है उसी के संबंध में एक प्रस्ताव रखा गया था।


अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस ने रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित उर्फ़ पुलकित गुप्ता को गिरफ्तार किया था जहां तीनों ने अंकिता की हत्या का जुर्म कबूला था, आरोपियों की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर को खत्म हो रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित।

आज बुधवार को आरोपियों की जमानत पर सुनवाई होनी थी लेकिन पाया क्योंकि आरोपी और अन्य सभी का केस लड़ने पर कोटद्वार के सभी वकीलों ने मना कर दिया

Ad_RCHMCT