बिग ब्रेकिंग-(गंगोत्री-गौमुख ट्रैक) नाले में बढ़ा पानी…….लकड़ी की पुलिया क्षतिग्रस्त……..दिल्ली निवासी 2 कांवड़ यात्री बहे……..

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में बड़े हादसे की खबर है। उत्तरकाशी में गंगोत्री-गोमुख ट्रैक मार्ग पर चीड़वासा के पास हिमखंड पिघलने से यहां नाले में पानी बढ़ गया। जिसमें चलते यहां बनी लकड़ी की अस्थायी पुलिया अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान यहां दिल्ली के दो कांवड़ यात्री नाले में बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब तीन बजे की है। गोमुख के पास भोजवासा में 35 यात्री जीएमवीएन के विश्राम गृह और आश्रम में रुके थे। दो यात्री सूरज और मोनू चीड़वासा की तरफ गए थे। इसी दौरान वहां हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

 जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक से इस घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए नाले में बहे लोगों की खोजबीन के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोमुख क्षेत्र में रुके यात्रियों की सुरक्षित निकासी कराने और नाले में तुरंत वैकल्पिक पुलिया बनाए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

Ad_RCHMCT