दुःखद- अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई, दो युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुरूवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े वाहन से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनेशपुर में यह हादसा हुआ है। मृतक का नाम गोपाल मल्लिक (28) पुत्र केशव मल्लिक वार्ड 5 दुर्गा मंदिर और सोनू सरकार (26) पुत्र धरम चंद्र सरकार वार्ड चार सतसंग बिहार के सामने दिनेशपुर के रहने वाले है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

 जबकि घायल का नाम दीपू ढाली (26) पुत्र बाबु ढाली है। बुधवार की रात एक बजे के करीब तीनों रुद्रपुर से कार पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मटकोटा मोड़ के पास इनकी कार सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई।

Ad_RCHMCT