डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाक के लिए जारी हुई एडवायजरी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने सभी विभागों को अभी से जरूरी कदम उठाने को कहा है। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार की ओर से सोमवार को इस संदर्भ में एडवायजरी जारी की गई है।

सचिव स्वास्थ्य की ओर से जारी एडवायजरी में सभी डीएम और सीएमओ से ब्लॉक स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार करने को कहा गया है। ताकि छोटे स्तर पर ही मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए कार्य किया जा सके। इसके साथ ही सभी निकायों को स्वच्छता और इससे जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

सचिव स्वास्थ्य ने बीमारी फैलने की सूरत में मरीजों के इलाज के लिए सभी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा है। इसके तहत अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड बनाने, मरीजों के लिए पहले ही बेड आरक्षित करने व दवा आदि का इंतजाम रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में सफाई की भी समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है। अस्पतालों में डेंगू जांच किट और मरीजों के लिए प्लेटलेट्स की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा है।

Ad_RCHMCT