जनआक्रोश के बाद सरकार ने उठाया बड़ा कदम, लाडली मामले की पुनर्विचार याचिका दायर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में भड़के जनआक्रोश के बीच लाडली मामले में सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर मामले को उच्च न्यायालय के समक्ष उठाया है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने पुष्टि की कि याचिका शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

पुनर्विचार याचिका का प्रारूपण हल्द्वानी के एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्या ने किया है। इस याचिका के माध्यम से सरकार नन्हीं लाडली को न्याय दिलाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

उत्तराखंड सरकार ने इस संवेदनशील मामले की पैरवी के लिए भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को भी नियुक्त किया है, ताकि सर्वोच्च न्यायालय में इस याचिका का प्रभावी ढंग से पक्ष रखा जा सके।

यह कदम उस व्यापक जनआक्रोश के बीच आया है, जो पूरे प्रदेश में लाडली मामले को लेकर उभरा था। सरकार ने स्पष्ट किया है कि नन्हीं परी को न्याय दिलाना उसकी प्राथमिकता है और इसके लिए उच्चतम न्यायालय का सहारा लिया गया है।

Ad_RCHMCT