सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार अपने-अपने तहसील मुख्यालय पर हर समय समुचित व्यवस्था उपलब्धता बनाए रखें एवं रात्रि प्रवास सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी।।

ख़बर शेयर करें -

सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार अपने-अपने तहसील मुख्यालय पर हर समय समुचित व्यवस्था उपलब्धता बनाए रखें एवं रात्रि प्रवास सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी।।

देहरादून-जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि चारधाम यात्रा प्रारंभ होने के उपरान्त यात्रियों एवं पर्यटकों का विभिन्न मार्गों एवं स्थलों पर भारी संख्या में आवागमन बढ़ गया है

तथा कतिपय स्थानों पर यात्रियों के जान-माल की घटना प्रकाश में आई है यात्रियों की सुविधा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा दैवीय आपदा एवं वनाग्नि इत्यादि की घटनाओं कोे दृष्टिगत रखते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने-अपने कार्य स्थलों अनिवार्यतः बना रहना आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चीना पीक के दुर्गम जंगलों में लापता युवक की खोज: नैनीताल पुलिस, SDRF और डॉग स्क्वॉड का बड़ा सर्च अभियान

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अपने-अपने तहसील मुख्यालय पर हर समय उपलब्धता बनाए रखें एवं रात्रि प्रवास सुनिश्चित करें ताकि यात्रियों, पर्यटकों के आवागमन, दैवीय आपदा एवं वनाग्नि इत्यादि के दौरान किसी प्रकार की असुविधा व जान-माल की स्थिति उत्पन्न न हो।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम: पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन-बोनस न देने पर भड़के पार्षद, MSWM कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उनके सत्यापन, निरीक्षण आदि में यदि किसी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार के अपने मुख्यालय से इतर प्रवास किए जाने की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरूद्ध सीधे कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

और उनकी अनुउपलब्धता की स्थिति में जन एवं पशु हानि के लिए उनका व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा साथ ही उनकी मुख्यालय से देहरादून की यात्रा को शासकीय कार्य में कदापि नहीं माना जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि अपरिहार्य परिस्थितियों में संबंधित उपजिलाधिकारी/तहसीलदार उनसे (जिलाधिकारी) अनुमोदन उपरान्त ही मुख्यालय छोड़ सकेंगें।

Ad_RCHMCT