बड़ी खबर-धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त,इन कार्ड धारकों को मिलेंगे इतने सिलेंडर मुफ्त,जानिये किन प्रस्तावों पर लगी मौहर।।

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त,इन कार्ड धारकों को मिलेंगे इतने सिलेंडर मुफ्त,जानिये किन प्रस्तावों पर लगी मौहर।।

राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है, बैठक में कुल 7 प्रस्ताव सामने आए जिसमें सभी प्रस्तावों पर मुहर लग गई है।

जिस में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव के समय जो जनता से वादा किया है उस वादे पर खरी उतरती दिखाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

दरअसल, धामी 2.0 कैबिनेट ने निर्णय लिया है पुलिस सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को हर साल, 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दी जाएगी। जिस पर मंत्रिमंडल ने भी मुहर लगा दी है।

कैबिनेट बैठक के मुख्य बिंदु……

प्रदेश के सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देगी सरकार। 1,84,142 कार्ड धारको को मिलेगा लाभ ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा।

कृत्रिम गर्भाधान करने वाले कर्मचारियों को पूर्व की भांति दिया जाएगा बजट, पहाड़ी क्षेत्रों में प्रति पशु 50 रुपये और मैदानी क्षेत्रों में 40 रुपये प्रति पशु मिलेगा बजट।

– सत्रावसान का औपचारिक अनुमोदन किया गया।

– हरिद्वार जिला पंचायत से संबंधित सभी निर्णय के लिए एडवोकेट जनरल को नियुक्त किया गया है जो कोर्ट के निर्णय से संबंधित जानकारी से सरकार को अवगत कराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

गन्ना मूल्य भुगतान के लिए जो शासकीय गारंटी दी जाती थी उस पर कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि एक्ट के हिसाब से विभाग शासन को शुल्क देगा।

केदारनाथ धाम में बनाए जा रहे एक मंजिले भवन को दो मंजिला बनाने की दी गई अनुमति

Ad_RCHMCT