अल्मोड़ा हादसा- एक और घायल की मौत, इतनी पहुंची मृतकों की संख्या

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मरचूला में 4 नवंबर को हुए दर्दनाक बस हादसे में एक और युवक की मौत हो गई। इस घटना में मरने वालों की संख्या अब 38 तक पहुँच गई है। मृतक युवक का नाम तुषार है, जो ग्राम बारात मला का निवासी था। वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था और मंगलवार को इलाज के दौरान उसने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इससे पहले, सोमवार को भी इस हादसे के एक अन्य घायल ने दम तोड़ दिया था। वह युवक राहुल बडोला था, जो हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था और एम्स के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती था। राहुल को आंतरिक चोटें आई थीं, जिसके कारण उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 5 बजे राहुल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

राहुल और अन्य गंभीर घायलों को हादसे के तुरंत बाद एयरलिफ्ट कर एम्स भेजा गया था। शुरुआत में तीन गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट किया गया था, जबकि बाद में बाकी को सड़क मार्ग से एम्स भेजा गया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि राहुल का पोस्टमार्टम कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में अन्य घायल व्यक्तियों का इलाज अभी भी जारी है, और पुलिस प्रशासन इस घटना की गहन जांच कर रहा है।

Ad_RCHMCT