खेलों में स्वर्ण पदक लाने पर अमन,नंदन,जितेंद्र को किया गया सम्मानित………….

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-मॉडर्न पेंटाथलन बायथल और ट्रायथल के द्वितीय स्टेट चैम्पियन जो कि 1 और 2 अगस्त को रुद्रपुर में संपन्न हुई में रामनगर के तीन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें आज विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

उपरोक्त प्रतियोगिता में महाविद्यालय रामनगर के छात्र अमन कुमार ने  जूनियर B 19 से 21  ट्राइथलॉन में स्वर्ण पदक जीतने के साथ साथ   जूनियर B 19 से 21 बायथल में भी स्वर्ण पदक जीता।अमन प्रतियोगिता में एकमात्र खिलाड़ी रहा जिसने दो स्वर्ण पदक जीते।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

रामनगर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नंदन सिंह नेगी ने मास्टर बी वर्ग(उम्र 50 से 60 बर्ष) के ट्रायथल में स्वर्ण पदक जीता।
नंदन नेगी इससे पूर्व लेजर रन मॉडर्न पेंटाथलन वर्ल्ड चैंपियनशिप जो कि झंगझाऊ चाइना में सम्पन्न हुई मे मास्टर बी में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खेल चुके हैं ,उस वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्हें चौथा स्थान हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

फुटबाल कोच जितेंद्र बिष्ट को भी सम्मानित किया गया।श्री बिष्ट ने  मास्टर बी वर्ग(उम्र 50 से 60 बर्ष) के ट्रायथल में रजत पदक जीता।
उपरोक्त कार्यक्रम कल्पतरु वृक्षमित्र समिति,नेकी की दीवार और रचनात्मक शिक्षक मंडल द्वारा संयुक्त रूप से कोसी बायो डायबरसिटी पार्क टेढ़ा में किया गया।

बॉक्सिंग के राष्ट्रीय कोच रहे देवेंद्र भट्ट को भी इस मौके पर शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।उपस्थित सभी।लोगों द्वारा पारिजात, कदंब, गुलर के पौधे भी रोपित किए गए।इस मौके पर अतुल मेहरोत्रा,तारा घिल्डियाल,नवेंदु मठपाल,के एस अधिकारी, भूपेंद्र magra,कैलाश सत्यवली,सुमित कुमार,नंदराम आर्य,बालकृष्ण चंद, बी एस डंगवाल,जयपाल रावत,प्रभात ध्यानीहरित पंचोली,नवीन तिवारी,अनुपम शुक्ला,कैलाश सत्यवली,भारत सिंह रावत,मोहन बलोदी,अंकिता तिवारी,तनय पंचोली, रूद्र पंचोली,भुवन डंगवाल,श्वेता पांडे,विक्रम मावड़ी रमेश पांडे,मुकेश पांडे,मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT