बिग ब्रेकिंग:-दूसरे दिन की विधानसभा सत्र कार्यवाही शुरू,फोन का इस्तेमाल करते हुए विधायक पाए गए तो होगी कार्यवाही-विस अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में आज विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है लेकिन इसी बीच सदन की कार्रवाई शुरू होने के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष से लेकर एक संदेश देते हुए विधायकों से सदन में रहने के दौरान फोन का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि यदि फोन इस्तेमाल करते पाए गए तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी ने कहा कि सत्र के पहले दिन कई विधायक फोन का इस्तेमाल करते रहे। कहा कि फोन का इस्तेमाल करते हुए विधायक पाए गए तो कर्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को भी हिदायत दी। बता दें, इससे पहले वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन पटल पर वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले अनुपूरक बजट के तहत 5440.43 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस धनराशि से सरकार अपनी नई योजनाओं की गति को आगे बढ़ा सकेगी। इसके साथ ही उन केंद्र पोषित योजनाओं में राज्य का अंशदान शामिल कर सकेगी, जिनकी स्वीकृति बाद में मिली। वित्त मंत्री अग्रवाल ने बताया कि 2022-23 का मूल बजट 65 हजार 571 करोड़ का था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मूल बजट के बाद कुछ केन्द्र पोषित योजनाओं में केंद्र सरकार से बजट जारी किया। कुछ योजनाओं में सरकार बजट की उम्मीद कर रही थी। इसके लिए सरकार धनराशि की व्यवस्था की। अनुपूरक बजट के जरिये सरकार इस धनराशि की प्रतिपूर्ति भी कर सकेगी।

बजट
कुल अनुपूरक बजट- 5440.43 करोड़
राजस्व मद- 2276.43 करोड़
पूंजीगत मद- 3164.00 करोड़

Ad_RCHMCT