दिल्ली में सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक रोड शो और तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे।दिल्ली में उत्तराखंडियों की अच्छी-खासी संख्या है और दिल्ली निकाय चुनाव में कई स्थानों पर वे निर्णायक भूमिका में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की छवि उत्तराखंड वासियों के बीच काफी अच्छी है। इसे देखते हुए भाजपा उन्हें लगातार प्रचार के मोर्चे पर लगाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। वह बुधवार को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में एक रोड शो और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित


गत सप्ताह भी उन्होंने दिल्ली में कई जनसभाओं को संबोधित कर उत्तराखंडवासियों को भाजपा के पक्ष में जोडऩे का प्रयास किया। अब इसी कड़ी में वह बुधवार को दिल्ली जा रहे हैं। वह पहले द्वारका में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। इसके बाद वह नजफगढ़, ईसापुर और मुनीरका में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ होने से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से उनके कक्ष में जाकर भेंट की। इस दौरान सत्र को लेकर विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी मुलाकात की।

Ad_RCHMCT