अदनाला रेंज में घायल पड़ा मिला हाथी का बच्चा, बाघ के हमले की आशंका

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व अन्तर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग की अदनाला रेंज, हल्दूपड़ाव के बेलानाला क.सं. 1 में गश्त के दौरान एक नर हाथी का बच्चा घायलावस्था में मिला है। जिसका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन के अनुसार घायल हाथी के बच्चे की उम्र करीब 3 माह है। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। प्रथम दृष्टया हाथी के बच्चे को देखने पर यह प्रतीत हो रहा है कि उस पर बाघ ने हमला किया है। उसके शरीर और पैरों में बाघ के हमले के निशान पाये गये हैं। उसे रेस्क्यू कर उपचार के लिए लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

वर्तमान में हाथी के बच्चे का स्वास्थ्य स्थिर बताया गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर की देखरेख में वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डाॅ दुष्यंत शर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ डाॅ शालिनी जोशी, वन क्षेत्राधिकारी कालागढ नन्द किशोर रूवाली की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT