राष्ट्रीय खेलों में कांस्य जीतकर रामनगर लौटी कृति गुसाईं का स्वागत

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में मार्शल आर्ट से जुड़े खेल पेंचक सिलाट में रामनगर की बिटिया कृति गुसांई ने कांस्य पदक जीता है। पदक जीतकर रामनगर लौटने पर माल्यार्पण करके उनका भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

लखनपुर में पारिवारिक प्रतिष्ठान में उनके पिता पंकज गुसाईं,माता आरती गुसाईं तथा पारिवारिक जनों के अलावा खेलप्रेमियों ने कृति गुसाईं का स्वागत और अभिनंदन किया। उनके साथ कोच राकेश कुमार भी थे।

कृति का दुबई में होने जा रही पेचक सिलाट की एशियाई प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वह छह नवंबर को दुबई जायेंगी। राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड को कुल नौ पदक मिले हैं। कृति देहरादून में ग्राफिक एरा से फिजियोथैरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

कृति ने टेंडिंग इवेंट में सीनियर 80 से 85 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। वह सेमीफाइनल में चोटिल हो गई थी।
स्वागत में भाजपा नेता गणेश रावत,सुरेंद्र घुगतयाल,अर्जुन रावत, हेमंत साह, ईशान अग्रवाल, अमन अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT