इस वजह से परिवर्तित रहेगा काठगोदाम, लालकुआं से संचालित होने वाली इन ट्रेनों का मार्ग

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। उत्तर रेलवे के बरेली जं- शाहजहाँपुर रेल खंड के मध्य स्थित रसुइया एवं बन्थरा रेलवे स्टेशनों पर नाॅन इण्टरलाकिंग का कार्य किए जाने के फलस्वरूप 6 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2023 तक अप/डाउन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन कर संचालन निम्नवत किया जायेगा:-

8 अप्रैल एवं 11 अप्रैल, 2023 को सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तन कर शाहजहांपुर-पीलीभीत के रास्ते संचालित किया जायेगा। 7 अप्रैल, 9 अप्रैल एवं 10 अप्रैल, 2023 को शक्तिनगर से टनकपुर जाने वाली वाली गाड़ी संख्या 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर शाहजहांपुर-पीलीभीत के रास्ते संचालित किया जायेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

11 अप्रैल, 2023 को कानपुर सेन्ट्रल से काठगोदाम को जाने वाली गाड़ी संख्या 12209 गरीबरथ एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर शाहजहांपुर-पीलीभीत-भोजीपुरा के रास्ते काठगोदाम के लिए संचालित किया जायेगा। 9 अप्रैल एवं 10 अप्रैल, 2023 को लखनऊ जं. से काठगोदाम को जाने वाली गाड़ी संख्या 15043 लखनऊ जं.-काठगोदाम एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर शाहजहांपुर-पीलीभीत-भोजीपुरा के रास्ते काठगोदाम के लिए संचालित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

10 अप्रैल एवं 12 अप्रैल, 2023 को टनकपुर से शक्तिनगर के मध्य संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते संचालित किया जायेगा। 8 अप्रैल, 9 अप्रैल एवं 11 अप्रैल, 2023 को टनकपुर-शक्तिनगर के मध्य संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते संचालित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

10 अप्रैल, 2023 को काठगोदाम से कानपुर सेन्ट्रल के मध्य संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 12210 गरीबरथ एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर भोजीपुरा.-पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते से संचालित किया जायेगा। 10 अप्रैल एवं 11 अप्रैल, 2023 को काठगोदाम-लखनऊ जं. के बीच संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 15044 काठगोदाम-लखनऊ जं. एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर भोजीपुरा-पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते लखनऊ के लिए संचालित किया जायेगा।

Ad_RCHMCT