महिला को ब्लैकमेल कर रहा युवक, फोटो और वीडियो किए वायरल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक युवक लंबे समय से महिला को ब्लैकमेल कर रहा है। आरोप है कि पैसे देने के बाद भी आरोपी ने महिला के फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव: कनेक्टिविटी, होम-स्टे और जनकल्याणकारी नीतियों को सराहा

पुलिस को सौंपी तहरीर में भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने कहा है कि दिल्ली निवासी राजीव पंडित उसे लंबे समय से ब्लैकमेल करता आ रहा है। वह अब तक उससे मोटी रकम ऐंठ चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश: तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज

बावजूद इसके राजीव ने बदनाम करने की नियत से उसके वीडियो और फोटो उसके पति के अलावा सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। आरोप है कि राजीव से जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT