विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई- रिश्वतखोर नगर निगम का जेई गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार पर एक और बड़ा प्रहार करते हुए जेई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विभागीय टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

जानकारी के अनुसार खष्टी बल्लभ उपाध्याय पुत्र रमेश चंद्र उपाध्याय निवासी हेड़ा मंदिर कटघरिया नगर निगम में जेई के पद पर तैनात है। बताया जाता है कि उसने स्ट्रीट लाइट के मेंटेनेंस के नाम पर 25 हजार की रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

इस पर पीड़ित ने विजिलेंस से ‌शिकायत की।जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ट्रे‌प टीम ने गुरूवार को नगर निगम परिसर में जेई को रिश्वत लेने के दौरान रंगेहाथ दबोच लिया। 

Ad_RCHMCT