नशे पर बड़ा प्रहारः एसटीएफ और पुलिस ने लाखों की हेरोइन के साथ पकड़ा तस्कर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी फरार होने में सफल रहा। तस्कर के कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

पुलिस के मुताबिक, रात को सूचना मिली कि यूपी से हेरोइन की खेप उधम सिंह नगर लाई जा रही है। इसके बाद पुलभट्टा पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बरा चौकी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में आरोपी के पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह और उसका फरार साथी मोहम्मद हसन (जो सैजना का निवासी है) बरेली से हेरोइन लेकर सितारगंज जा रहे थे। दोनों काफी समय से हेरोइन की तस्करी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि वह पेशे से दर्जी है और घर पर सिलाई का काम करता है। उसने अन्य ड्रग तस्करों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से थाना किच्छा में लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, आर्म्स एक्ट और गोकशी के मामलों में मुकदमें दर्ज हैं।

Ad_RCHMCT