बिग ब्रेकिंग-(बनभूलपुरा हिंसा) SSP NAINITAL की बनभूलपुरा हिंसा के दंगाई पर लगातार कार्यवाही जारी,10 उपद्रवी की और हुई गिरफ्तारी

ख़बर शेयर करें -

SSP NAINITAL का बनभूलपुरा हिंसा के दंगाई पर लगातार कार्यवाही जारी, 10 उपद्रवी की और हुई गिरफ्तारी

लूटे गए जिन्दा कारतूस सहित एक उपद्रवी के घर से पैट्रोल भी बरामद,अब तक 68 उपद्रवी गिरफ्तार

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने लूटे गए जिंदा कारतूस के साथ दस और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक दंगाई के घर से पैट्रोल भी बरामद किया गया है।

बता दें कि आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा में अवैध धार्मिक स्थल ढ़हाने के दौरान दंगा भड़क उठा था। दंगाईयों ने पुलिस के साथ ही नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर पथराव किया और हमले बोले। इतना ही नहीं पुलिस थाने के साथ ही सरकारी और निजी वाहनों को आग के हवाले किया गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा। यह कर्फ्यू अभी भी बनभूलपुरा क्षेत्र में रात में प्रभावी है। इस मामले में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान: 'डबल हेलमेट' के प्रति किया जा रहा जागरूक, स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग

साथ ही एसएसपी पीएन मीणा ने दंगाईयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की। इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से दंगाईयों को चिन्हित किया गया। जिसके आधार पर पुलिस 58 दंगाईयों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि इस हिंसक घटना में 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उपद्रवियों की गिरफ्तारी की संख्या 68 पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

पकड़े गए आरोपियों में से तस्लीम कुरेशी पुत्र साबिर कुरेशी निवासी मलिक का बगीचा और वसीम सिद्दीकी उर्फ हप्पा पुत्र अनीश अहमद निवासी लाइन नंबर-18 नामजद अभियुक्त हैं। जबकि मौहम्मद शुऐब पुत्र सईद अहमदनिवासी लाइन नंबर-14 के कब्जे से पीएसी जवान से लूटे गये 2 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। इनके अलावा आरोपियों में अनस पुत्र यासीन, अयान पुत्र अकील अहमद निवासी लाइन नंबर 16, आजाद नगर शामिल हैं।

एसएसपी ने यह भी बताया कि पकड़े गए अभियुक्त अरबाज पुत्र हसीन अहमद निवासी लाइन नंबर-17 ने पूर्व में पकड़े जा चुके शहजाद व फैजान को पैट्रोल बम बनाने के लिए पैट्रोल उपलब्ध कराया था। उसके घर से 2 जरकीनों में लगभग 9 लीटर पैट्रोल बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

वहीं पकड़े गए आरोपियों में शहराज हुसैन पुत्र अशफाक हुसैन निवासी नई बस्ती, मौहम्मद वसीम पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी नई बस्ती, नाजिम पुत्र मोहम्मद उमर निवासी नई बस्ती और मोहम्मद उजैर पुत्र मोहम्मद तुफैल निवासी लाईन नंबर -11 आजादनगर शामिल हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Ad_RCHMCT