बिग ब्रेकिंग’:-यहाँ वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली व दो डंपर 12 टायरा पकड़े

ख़बर शेयर करें -

अवैध खनन पर वन विभाग की कार्यवाही

रामनगर:-रविवार को प्रभागीय वन अधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर, उप प्रभागीय वन अधिकारी तराई पश्चिमी रामनगर के निर्देशन में व वन क्षेत्राधिकारी रामनगर रेंज के नेतृत्व में रामनगर रेंज की टीम द्वारा अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली व दो डंपर 12 टायरा को वन अभिरक्षा में लेकर हल्दुआ चौकी व जुड़का चौकी में खड़ा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है।

वहीं प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग प्रकाश आर्या ने बताया कि आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

टीम में क्षेत्राधिकारी हरि शंकर सिंह रावत, मोहन चंद्र पांडे वन दरोगा, कमलेश कुमार, ओंकार सिंह, मनवर रावत, मोहम्मद इमरान, चंदन बिष्ट वन दरोगा व रेनू , भावना वन आरक्षी,आमिर खान, कमलेश, इमरान अहमद, पीआरडी जवान सम्मिलित रहे।

Ad_RCHMCT