बिग ब्रेकिंग:-नैनीताल पुलिस की तत्परता से दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल एक परिवार के तीन पर्यटकों को किया रेस्क्यू,बचाई जान

ख़बर शेयर करें -

मंगलवार की सायं को दिल्ली से कैंची धाम मंदिर के दर्शन करने आए तीन पर्यटक वापस लौट रहे थे। लौटते समय उनकी आई-20 कार अचानक काठगोदाम के गुलाबघाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला आपदा: सीएम धामी रख रहे सीधी नजर; राहत-बचाव, आवश्यक आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

स्थानीय लोगों व राह चलते लोगों द्वारा काठगोदाम पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

वहां पुलिस टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से वाहन में संवार एक परिवार के तीन लोग 1. मोहित मिश्रा पुत्र विजय शंकर निवासी डी-11, संजय मोहल्ला, भजनपुरा नोएडा दिल्ली। 2. प्रीति मिश्रा पत्नी मोहित 3. जितिशा मिश्रा पुत्र मोहित मिश्रा निवासी उपरोक्त को रेस्क्यू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों को गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय: 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त हों प्रदेश की सड़कें — सीएम धामी के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश

गंभीर रूप से घायल परिवार को थाने के सरकारी वाहन से ब्रज लाल अस्पताल हल्द्वानी लाकर तत्काल भर्ती कराया गया। जिन्हें उपचार कराकर उनकी जान बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

पुलिस टीम मे फिरोज आलम, प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम,एएसआई मनोहर सिंह,एएसआई अरविंद सिंह,कानि0 लोकेश,कानि0 संतोष,कानि0 प्रमोद,कानि0 करतार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT