बिग ब्रेकिंग:-(हरिद्वार) डूबते 02 कांवडियों के लिए देवदूत बनकर पहुंची SDRF

ख़बर शेयर करें -

Haridwar

जनपद हरिद्वार कांगड़ा घाट क्षेत्र में डूबते हुए 02 कांवडियों की SDRF ने बचाई जान

आज दिनाँक 10 जुलाई 2023 को जनपद हरिद्वार में दो अलग-अलग घटनाओं में कांगड़ा घाट पर नहाते समय 02 कांवड़िये गंगा नदी के तेज बहाव में आकर बहने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

घाट पर पूर्व से ही मौजूद SDRF के हे0का0 प्रवेश नगरकोटी, हे0का0 आशिक अली व आरक्षी अंशुल पांडेय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल राफ्ट की सहायता से दोनों कांवडियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित किनारे लाया गया। ततपश्चात उन्हें आवश्यक प्राथमिक उपचार भी दिया गया।
कांवड़ियों द्वारा SDRF टीम का आभार प्रकट किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

रेस्क्यू किये गये कांवडियों का विवरण:-

  1. श्री प्रवीन पुत्र श्री नरेश कुमार, उम्र 23 वर्ष
    निवासी :- जिला झज्जर हरियाणा।
  2. श्री प्रमोद पुत्र श्री नन्हे लाल, उम्र – 18 वर्ष
    निवासी :- बहेरी जिला बरेली उत्तर प्रदेश।
Ad_RCHMCT