दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लोहे की राॅड व लाठी डंडे चले। मामले की सूचना पाकर एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर दुग्ध संघ ने दिया सहयोग का भरोसा, 19 जून को होगा सुंदरकांड व विशाल भंडारा

यह घटना कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत दुर्गा काॅलोनी का है। घटना की बाबत कोतवाली सिविल लाईंस के वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि गांव जलालपुर निवासी शोएब की दुर्गा काॅलोनी निवासी रितिक के साथ रंजिश चली आ रही थी। इस बीच शोएब अपने कुछ दोस्तों के साथ रितिक के घर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय के लिए आवाज: टिहरी में केतन लाल की नृशंस हत्या के विरोध में कल रामनगर के लखनपुर चौक पर होगा धरना प्रदर्शन

इसके बाद उन्होंने रितिक पर लोहे की राॅड व लाठी डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद से ही हमलावर शोएब आदि मौके से फरार हो गये। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT