बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) शीतलहर व कोहरे के दृष्टिगत इस जिले मे ऑगनबाड़ी केन्द्र सहित कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं हेतु 1 दिन का अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2024 को अपरान्ह 01:00 बजे जारी चेतावनी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुबह के समय घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

उक्त कारणो से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 23 जनवरी, 2024 को (01 दिन) जनपद के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 01 से 08 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन माना जायेगा

Ad_RCHMCT