बिग ब्रेकिंग:-भारत ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराते हुए देश को दिया दीवाली का गिफ्ट

ख़बर शेयर करें -

भारत ने ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराते हुए देश को दीवाली का गिफ्ट दिया है।

2021 में 364 दिन पहले मिली हार का बदला भारतीय टीम ने ले लिया है। आखिरी ओवर में भारत को 16 रन चाहिए थे और नवाज के इस ओवर में वाइड, नो, छक्का और विकेट सबकुछ देखने को मिला और आखिरी में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए न केवल दो अंक हासिल किए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

बल्कि पाकिस्तान की हेकड़ी भी तोड़कर रख दी।जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही लेकिन कोहली ने अकेले लड़ते हुए 53 गेंद में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की आतिशी पारी खेलकर दीवाली से एक दिन पहले ही पूरे भारत में जश्न की शुरुआत कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

भारतीय टीम को आखिरी दो ओवरों में 31 रन की जरूरत थी। हारिस रऊफ के डाले 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कोहली ने दो छक्के लगाए, जिससे आखिरी ओवर में लक्ष्य 16 रन का रह गया। पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या को मोहम्मद नवाज ने आउट कर दिया।

दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक और तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन निकाले। चौथी गेंद नो बॉल रही जिस पर कोहली ने छक्का जड़ दिया। अब तीन गेंद में छह रन चाहिये थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

अगली गेंद वाइड रही जिसके बाद बाई के तीन रन बने लेकिन पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर आर अश्विन ने टीम को जीत दिलाई।

Ad_RCHMCT