यहां नैनीताल हाईकोर्ट के उच्च पदासीन अधिकारी से जान के बदले की करोड़ों की डिमांड

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में इंसान की जान के बदले उससे पैसों की डिमांड की जाती है और एक ऐसा ही मामला नैनीताल से सामने आ रहा है यहां पर हाईकोर्ट के एक उच्च पदासीन अधिकारी से जान के एवज में 50 करोड़ रुपये की मांग की गई है। पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए 48 घंटे के भीतर रकम देने के लिए कहा गया है। मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है लेकिन इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्पीड पोस्ट के माध्यम से हाईकोर्ट स्थित महानिबंधक कार्यालय को एक पत्र मिला। पत्र में हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान के एवज में 48 घंटे के भीतर 50 करोड़ रुपये की मांग की गई है। एफआईआर के अनुसार स्पीड पोस्ट के लिफाफे पर पत्र भेजने वाले व्यक्ति का नाम और पता भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

पत्र मिलने के बाद हाईकोर्ट के सहायक निबंधक (प्रोटोकाल) की ओर से मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्र के लिफाफे में दर्ज नाम आई जुनार निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

Ad_RCHMCT