बिग ब्रेकिंग:-(अभी-अभी) मल्लीताल धामपुर बैंड के पास रात के अंधेरे में गहरी खाई में गिरे 2 पर्यटकों को नैनीताल पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू कर निकाला बाहर

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल:-आज रविवार को डायल 112 के माध्यम से कोतवाली मल्लीताल को सूचना प्राप्त हुई कि मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धामपुर बेंड के पास 2 पर्यटक मुख्य मार्ग से नीचे (करीब 20 फिट) गिर गए है।

सूचना पाकर कोतवाली मल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और मल्लीताल कोतवाली के एस.एस.आई. दीपक बिष्ट के नेतृत्व में आरक्षी राकेश जोशी, आरक्षी दीपक बवाडी सहित अन्य द्वारा स्थान लोगों की मदद से त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया तथा मुख्य मार्ग से लगभग 20 फीट नीचे गहरी खाई में गिरे पर्यटको 1- देव व्रत शर्मा, पुत्र बी.डी.शर्मा, निवासी-हापुड़ उ0प्र0 व
2 – मुकेश कुमार पुत्र श्रीनिवास निवासी उपरोक्त को सकुशल रेस्क्यू कर गहरी खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

पर्यटकों से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि उक्त पर्यटक जो नैनीताल भ्रमण पर आए थे वापसी में नैनीताल से अपने गंतव्य दिल्ली जाते समय कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल से महज 500 मीटर आगे धामपुर बैंड के पास उनके द्वारा अपने वाहन को रोककर उनमें से एक पर्यटक पेशाब करने हेतु मुख्य मार्ग के नीचे उतरा था

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

कि अचानक पैर फिसलने से व गहरी खाई में जा गिरा और जब उसकी मदद को दूसरा पर्यटक खाई में उतरा तो वह भी उसी खाई में जा गिरा। आनन-फानन में वहां मौजूद तीसरे पर्यटक द्वारा डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी गई तो नैनीताल पुलिस द्वारा तात्कालिक रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें सकुशल बाहर निकाला गया।

Ad_RCHMCT