देहरादून:-(weather) बदलेगा मौसम,इस हफ्ते मैदान से पहाड़ों तक ऐसा रहेगा मौसम,देखें अपडेट

ख़बर शेयर करें -

weather, uttarakhand weather, dehradun weather

देहरादून:-राज्य मे एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है।पहाड़ों में अभी भी बारिश और बर्फ बारी हो रही है केदारनाथ धाम में रुक-रुक कर हो रही बारिश और बर्फ बारी ने प्रशासन को भी काम करने मे परेशानी हो रही है।

वहीं केदारनाथ में मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए धाम के लिए यात्रा पंजीकरण को अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
बता दें कि बिगड़ते मौसम के मिजाज को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों को कहीं पर परेशानी ना हो इसके लिए चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय के आदेश पर रविवार सुबह केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण रोका गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

जबकि अन्य तीन धामों के लिए पंजीकरण जारी है। जब आदेश मिलेंगे तब ही केदारनाथ के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस सप्ताह राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। पर्वतीय इलाकों में गरज चमक के साथ बरसात व हिमपात की संभावना है वहीं मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल के साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

प्रदेश में अगले छह-सात दिन मौसम खराब रहेगा। इसके साथ ही डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी जिलाें को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में संपर्क करने पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से मिले इनपुट के आधार पर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों का अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही अन्य संबंधित विभागों को भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य अलर्ट है, इससे घबराने वाली जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने केदारनाथ धाम में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के अलर्ट के मद्देनजर भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए है। इस संबंध में उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह मौसम के रूख को देखते हुए ही अपनी आगे की यात्रा तय करें। संभव हो तो मौसम साफ होने के बाद ही अपनी आगे की यात्रा तय करें।

Ad_RCHMCT