बिग ब्रेकिंग:-(नैनीताल)अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक,SDRF ने चालक को किया सकुशल रेस्क्यू,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल-रुसी बाईपास के पास खाई में गिरा ट्रक , SDRF ने चालक को  किया सकुशल रेस्क्यू।

आज रविवार को आपदा कण्ट्रोल रूम नैनीताल द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि रुसी बाईपास के पास एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन बाजपुर से सोमेश्वर की ओर जा रहा था व अचानक अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  निर्मला कॉन्वेंट के वार्षिकोत्सव ‘ऐक्य’ में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आयुक्त दीपक रावत ने दी रचनात्मक शिक्षा की सीख

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन में  सवार 01 व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) एम.सी. पांडे को 'ग्लोबल लीडर्स फाउंडेशन' की मानद फेलोशिप

घायल का विवरण:- नरेश पाल पुत्र राम अवतार उम्र 31 वर्ष, निवासी किच्छा उधमसिंहनगर।

Ad_RCHMCT