बिग ब्रेकिंग-अब दोपहिया वाहन में दोनों सवारीयों को हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य,आदेश लागू

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने हेलमेट पहनाकर की डबल हेलमेट अभियान की शुरुआत

पुलिस महानिदेशक,उत्तराखंड महोदय द्वारा एक दिन पूर्व ही डबल हेलमेट पहनने के दिए थे निर्देश।

आज से जनपद ऊधम सिंह नगर में दोपहिया वाहन में दोनों सवारी को हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य,आदेश लागू

यह भी पढ़ें 👉  मिसाल! पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के आह्वान पर उत्तराखंड के शिक्षण संस्थानों में खत्म होगी 'प्लास्टिक और वीआईपी संस्कृति', शिक्षकों ने खुद धोए अपने बर्तन

डबल हेलमेट नहीं पहनने पर की जाएगी चालानी कार्यवाही

यातायात नियमों को लेकर जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को यातायात नियमों के बारे में किया जाएगा जागरूक।

आज दिनांक 29/09/2024 को एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने डीडी चौक रुद्रपुर पहुंचकर दोपहिया वाहन चालकों को डबल हेलमेट पहनाकर अभियान की शुरआत की। उनके द्वारा कई लोगों को हेलमेट पहनाकर  यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया की जनपद के स्कूल, कॉलेज में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगो को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में शोक संवेदना व्यक्त की, जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए |

इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर सुश्री निहारिका तोमर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज श्री बहादुर सिंह चौहान व यातायात निरीक्षक रुद्रपुर , निरीक्षक सीपीयू रुद्रपुर व अन्य सीपीयू/यातायात के पुलिस जवान मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT