बिग ब्रेकिंग-रामनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,मुरादाबाद के 03 अभियुक्तों को तमंचा,कारतूस तथा चाकू के साथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस ने रामनगर क्षेत्र में 03 अभियुक्तों को अवैध तमंचा, कारतूस तथा चाकू समेत किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

रामनगर-एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा अपराध की रोकथाम हेतु कवायद निरंतर जारी है।

जिस आदेश के क्रम में गुरुवार की रात्रि में अरूण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा रामनगर के भवानीगंज क्षेत्र में कानून /शान्ति व्यवस्था हेतु गस्त/चेकिंग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

चेकिंग के दौरान पुलिस को रेलवे स्टेशन रामनगर की पुरानी जी0आर0पी चौकी के पास 03 संदिग्ध व्यक्तियों के दिखायी देने की सूचना प्राप्त हुयी।

सूचना पर तत्काल रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुरानी जीआरपी चौकी के पास झाडियों में 03 व्यक्ति दिखायी दिये। जो पुलिस को देखकर सकपकाकर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर ही पकड लिया गया।

उक्त व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो अभियुक्त महबूब आलम पुत्र स्व0 सत्तार हुसैन निवासी दौलतबाग वार्ड नं0 64, गली नं0 4, थाना नागफनी मुरादाबाद के कब्जे से 01 अदद तमन्चा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस,अभियुक्त दानिश पुत्र मौ0 मुन्ना निवासी जामा मस्जिद, गली नं0 1, मुलगपुरा मुरादाबाद के कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू तथा अभियुक्त रहीश पुत्र मौ0 शहीद निवासी छोटी मैनाठेर वार्ड नं0 6, बड़ी मस्जिद के पास मझोला मुरादाबाद के कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

रामनगर पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर थाना रामनगर में क्रमशः अभियुक्त महबूब आलम के विरुद्ध FIR NO 320/21 धारा 3/25 शस्त्र अधि0, अभियुक्त दानिश के विरुद्ध FIR NO 321/23 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 तथा अभियुक्त रहीश के विरुद्ध FIR NO 322/23 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

पुलिस टीम

  1. अ0उ0नि0 जयपाल सिंह।
  2. हे0कानि0 हेमन्त सिंह। 3. कानि0 गगन भण्डारी।
Ad_RCHMCT