Uttarakhand weather-राज्य मे चार दिन भारी बारिश की संभावना,अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather:-राज्य मे दो दिन तेज धूप निकलने के बाद एक बार फिर अगले चार दिन मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है।कुछ जगह रात से ही बारिश हो भी रही है।

राज्य में इस मानसून सीजन में हो रही बरसात के पिछले कई रिकॉर्ड टूट चुके हैं। लगातार रुक-रुक कर हो रही बरसात से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कुमाऊं मंडल हो या गढ़वाल मंडल दोनों जगह बरसात में लोगों के लिए मुसीबत है खड़ी की हैं। अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार यानी आज से अगले 4 दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के सभी जिलों में अगले 4 दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 22 से 25 जुलाई तक कुमाऊं और गढ़वाल में कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश की वजह से सड़कें भी बन्द होने की संभावना हैं वहीं मौसम विभाग ने लोगों से नदी नालों से बचने और अलर्ट रहने की अपील की है।

Ad_RCHMCT