बिग ब्रेकिंग:-(कुंडा कांड) पुलिस से मुठभेड़ के बाद 1 लाख का खनन माफिया जफर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर/मुरादाबाद:-तीन दिन पूर्व हुए कुंडा कांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।जिस 1 लाख के इनामी जफर को पकड़ने के लिए उत्तराखंड के कुंडा क्षेत्र के भरतपुर गांव में कांड हो गया और ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर की मौत हो गई। उसे पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनामी खनन माफिया जफर को आज शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद आने वाले हैं। ऐसे में उनके पहुंचने से कुछ घंटे पहले एक लाख के इनामी खनन माफिया जफर को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आज सुबह मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में हुए एनकाउंटर में पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी जफर बुधवार रात उत्तराखंड के भरतपुर गांव में पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

बता दें कि 13 सितंबर 2022 को ठाकुरद्वारा में खनन माफिया जफर और उसके गुर्गे एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमला कर एक डंपर छुड़ा ले गए थे। जिसमें ठाकुरद्वारा कोतवाली में 5 नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में डिलारी के कांकरखेड़ा निवासी जफर और ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी दिलशाद फरार चल रहे थे। मामले में पुलिस द्वारा दोनों पर 50- 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

जिसके बाद एडीजी बरेली जोन राज कुमार ने जफर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था और जफर की तलाश में पंद्रह टीमें लगाई गई थीं।

एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि पुलिस की टीमें जफर की तलाश में जुटी हुई थीं। शनिवार की प्रातः लगभग 5 बजे जफर मोटरसाईकिल से पाकबड़-अगवानपुर बाईपास से होते हुए अमरोहा की ओर भाग रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

इसी दौरान पाकबड़ा सहित अन्य थानों की पुलिस ने उसे कैलसा रोड के पास पकड़ने की कोशिश की। जिस पर जफर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली जफर के पैर में लगी और वह मोटरसाईकिल सहित सड़क पर गिर गया।

इसी दौरान एक सिपाही संदीप भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल जफर और सिपाही संदीप को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Ad_RCHMCT