बिग ब्रेकिंग:-(उत्तराखंड) यहाँ हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 1 की मौत,1 गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

Uttarkashi News

उत्तरकाशी- मनेरी, मानसरोवर होटल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू

राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी पहाड़ों तो कभी तराई से हादसों की दुखद खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामला आज बुधवार को जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि मनेरी में मानसरोवर होटल के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

उक्त सूचना पर पोस्ट उजेली से ASI त्रिभुवन सिंह के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन यूटिलिटी (UK10TA 0692) अनियंत्रित होने से 40 से 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे, जिनमे से एक घायल था जबकि दूसरे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए घायल व्यक्ति को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया जबकि दूसरे शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

घायल का विवरण:- राजन सिंह पुत्र श्री हरि सिंह, उम्र- 32 वर्ष, निवासी- ग्राम बायना, उत्तरकाशी।

मृतक का विवरण:- भगवान राणा पुत्र श्री प्रताप सिंह, निवासी- ग्राम बायना, उत्तरकाशी।

Ad_RCHMCT