रामनगर:-पूरन को मिला सामाजिक कार्यकर्ता का सम्मान

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:- नगर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट पूरन चन्द्र पाण्डे को उनके विधि और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मानवाधिकार क्षेत्र में कार्य करने के लिए सोसायटी प्वाइंट इन्डिया द्वारा नेशनल एचिवरस अवार्ड एवं साल के सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान से पुरष्कृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

पूरन चंद्र पाण्डे विभिन्न समाचार पत्रों में मानवाधिकार के मामले उठाते आये हैं। साथ ही कानूनी जागरूकता फैलाने के लिये विभिन्न पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से कानून की जानकारी का प्रचार प्रसार करते हैं। मानवाधिकार के क्षेत्र में भी उसको पूर्व में कई संस्थाएँ सम्मानित कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

रामनगर में भी वह कई संस्थाओं के विधिक सलाहकार के रूप में निशुल्क अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी मानवाधिकार की इस उपलब्धि पर अधिवक्ता फिरोज अंसारी, मन्नु अग्रवाल, गौरव गोला, अग्रवाल, हेम पाण्डे, प्रबल बंसल, भोपाल रावत, संजीव अग्रवाल, फैजुल हक सहित संस्थाओं ने हर्ष प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

गौरतलब है कि इससे पूर्व पूरन चन्द्र पाण्डे का नाम समाचार पत्रों में संपादक के नाम सर्वाधिक चिट्ठियां लिखने पर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड एवं लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज है। 15 विषय में परास्नातक पूरन वर्तमान में कानून विषय पर शोधरत हैं।

Ad_RCHMCT