रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,अवैध रुप से खैर की लकड़ी से भरा पिकअप वाहन पकड़ा

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-बुधवार को प्रकाश चंद्र आर्य प्रभागीय वनाधिकारी पश्चिमी वन प्रभाग एवं प्रदीप धौला खंडी उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर के मार्गदर्शन में अवैध पातन ,अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में ललित कुमार वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी जसपुर रेंज के नेतृत्व में रेंज स्टाफ द्वारा नियमित गश्त के दौरान आरक्षित वन क्षेत्र में खैर से भरा पिकअप वाहन पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

अवैध रूप से खैर भरे हुए वाहन को मय प्रकाष्ठ रेंज परिसर में सुरक्षित लाकर खड़ा कर दिया गया है वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध धारदार हथियार (चापड़) के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

टीम में वन दरोगा राजेंद्र प्रसाद,वन आरक्षी लक्ष्मी बिष्ट, दैनिक श्रमिक तरसेम सिंह ,रक्षपाल सिंह ,लाखन आदि मौजूद थे।

Ad_RCHMCT