बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) भारी बारिश के कारण इन नदियों का बढ़ रहा जलस्तर,राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारियों क़ो दिये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

वर्षा के कारण गौरी गंगा नदी (बंगापानी, पिथौरागढ़) एवं फीका बैराज जसपुर के जल स्तर में हो रही वृद्धि की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में।

उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सिंचाई विभाग, देहरादून से प्राप्त दैनिक जल स्तर एवं पूर्वानुमान दिनांक 23.08.2023 (प्रति संलग्न) के क्रम में अवगत कराना है कि गौरी गंगा नदी (बंगापानी, मुनस्यारी) का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर प्रवाहित हो रही है तथा फीका बैराज, जसपुर ( उधम सिंह नगर) का जलस्तर अधिकतम बाढ़ स्तर से ऊपर हो गया है। अतः आपके जनपद में जलस्तर की वास्तविक समय की निगरानी (Real time monitoring) किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए जलस्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत अपने जनपद में निम्न सावधानियां बरतना सुनिश्चत करने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय के लिए आवाज: टिहरी में केतन लाल की नृशंस हत्या के विरोध में कल रामनगर के लखनपुर चौक पर होगा धरना प्रदर्शन

1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। 2. किसी भी आपदा / दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

यह भी पढ़ें 👉  जातिवादी नफरत की बलि चढ़ा 17 वर्षीय केतन लाल; महिला एकता मंच ने रामनगर में फूंका विरोध का बिगुल

3. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

4. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। 5. समस्त चौकी / थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

6. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे। 7. अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री

अपने वाहनों में रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

8. उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की जाये।

9. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न दी जाये। 10. नगर एवं करवाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।

11. जिला सूचना अधिकारी उका सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे।

Ad_RCHMCT